रूमेटाइड अर्थराइटिस में क्या क्या परहेज करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 16:47

गठिया के मरीज इन चीजों से करें परहेज, बढ़ सकती है परेशानी
गठिया की समस्या काफी खतरनाक होती है। गठिया के मरीजों को कभी- कभी असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ता है। गठिया की समस्या में जोड़ों में तेज दर्द, चलने और उठने-बैठने में परेशानी होती है। गठिया की समस्या में खान-पान का ध्यान रखने से असहनीय दर्द से बचा जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे गठिया के मरीजों को किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इन चीजों का परहेज करने से गठिया के मरीजों को काफी राहत मिलती है। अगली स्लाइड्स में जानिए गठिया के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए...
ठंडी चीजों से परहेज करें

गठिया के मरीजों को ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। ठंडी चीजों का सेवन करना गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गठिया के मरीजों को फ्रिज में रखी हुई दही, खट्टी और ठंडी छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आइसक्रीम, कुल्फी और बर्फ से तैयार चीजों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए।

अधिक प्रोटीन युक्त चीजों के सेवन से परहेज करें

गठिया के मरीजों को अधिक प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए। गठिया के मरीजों को अधिक प्रोटीन युक्त चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। अधिक प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

डीप फ्राइड भोजन से परहेज करें

गठिया के मरीजों को डीप फ्राइड भोजन से परहेज करना चाहिए। गठिया के मरीजों के लिए घी या तेल में तलकर तैयार की गई खाद्य वस्तुओं का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

मैदा से परहेज करें

गठिया के मरीजों को मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मैदा से बनी चीजों का अत्यधिक सेवन करने से फैट बढ़ने के साथ ही पेट में गैस बनने की समस्या भी हो सकती है। गठिया के मरीजों को मैदे से बनी चीजों से परहेज करना चाहिए।

अखरोट के सेवन से परहेज करें

गठिया के मरीजों को अखरोट के सेवन से परहेज करना चाहिए। अखरोट का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। गठिया के मरीजों के लिए अखरोट का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info